16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
VIDEO: राम मंदिर निर्माण पर मुख्यमंत्री देंगे खुशखबरी, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का बड़ा बयान
Play video

VIDEO: राम मंदिर निर्माण पर मुख्यमंत्री देंगे खुशखबरी, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का बड़ा बयान

... कहा भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण को लेकर सदैव प्रतिबद्ध है, संकल्पबद्ध है
Google source verification

वाराणसी. आगामी लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर से गर्माता जा रहा है। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है सरकार औऱ विपक्ष राम मंदिर मुद्दे को धार देने में लगे हुए है। विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, सपा, बसपा आदि बीजेपी पर राम मंदिर के बहाने देश की जनता को ठगने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं बीजेपी राम मंदिर निर्माण को लेकर खुद को कटिबध्य बता रही है। ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को वाराणसी में बड़ा बयान देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण को लेकर सदैव प्रतिबद्ध है, संकल्पबद्ध है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा राम मंदिर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री खुशखबरी देंगे।