1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
फूलपुर पुलिस के गिरफ्त में आया साढ़े चार साल की मासूम से रेप करने वाला दरिंदा
Play video

फूलपुर पुलिस के गिरफ्त में आया साढ़े चार साल की मासूम से रेप करने वाला दरिंदा

24 घंटे के अंदर ही हुआ खुलासा, अगवा कर खेत में ले जाकर बच्ची से किया था रेप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Aug 2018, 7:02 PM IST

वाराणसी. फूलपुर पुलिस ने 24 घंटे के ही अंदर ही साढ़ चार साल की मासूम से रेप करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एसपीआरए अमित कुमार ने घटना से जुड़ी जानकारी मीडिया के संग साझा की। एसपीआरए ने बताया कि पुरारघुनाथपुर निवासी नीरज हरिजन ने ही मासूम से रेप किया था। मुखबिर की सूचना पर उसे बाबतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में साढ़े चार साल की मासूम के साथ रेप

एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को मासूम के साथ रेप की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी थी। फूलपुर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि मासूम से रेप का आरोपी कही भागने के फिराक है। पुलिस ने नीरज हरिजन को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले नीरज इधर-उधर की बात कर रह था लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि साढ़े चार साल की मासूम अपने मां के साथ घर के आंगन में सोयी थी। वह रात में मासूम बच्ची को उठा कर खेत में लाता है और फिर उसके साथ रेप करता है। इसके बाद वहां से फरार हो जाता है। एसपीआरए ने पकड़ा गया अभियुक्त चरित्रहीन है और उसकी मानसिक स्थिति भी बहुत ठीक नहीं है। घटना को अंजाम देते समय वह नशे में भी था। उन्होंने बताया कि फूलपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह, मिर्जा रिजवान अली बेग, नयन कुमार राय आदि पुलिसकर्मियों ने घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया है।
यह भी पढ़े:-मंत्री नंद गोपाल नंदी पर रिमोर्ट बम के जरिए किया गया था हमला, अब IED ब्लास्ट कर पिता व पुत्र की ली गयी जान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश