
नेपाल में सियासी तख्तापलट के बाद बवाल थमा भी नहीं कि अब फ्रांस में सत्ता के खिलाफ हिंसा भड़क गई है। मैक्रों सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं.. राजधानी पेरिस में जगह-जगह पथराव-आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है. हालात संभालने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों ने देशभर में आर्मी के 80 हजार जवान तैनात किए हैं. अब तक 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। फ्रांस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो रही है. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही लाठियां भी भांज रही है. भड़के प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर गाड़ियों में आग लगा दी है. ये प्रदर्शन फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत पूरे देश में हो रही हैं..फ्रांस में ये हिंसा तब फैली जब मैक्रों ने देश में नए प्रधानमंत्री का ऐलान किया। इससे भारी बवाल मच गया। फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रेटैलो ने बताया कि पश्चिमी शहर रेन (Rennes) में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया और दक्षिण-पश्चिम में एक पावर लाइन को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद ट्रेनें ठह हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी “विद्रोह का माहौल” बनाने की कोशिश कर रहे हैं।