15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप का ईरान को सीधा अल्टीमेटम, ‘परमाणु हथियार बनाया तो नहीं होगी कोई डील’, बताया कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

Trump Iran Nuclear Deal Warning: ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर वह परमाणु हथियार बनाता है तो कोई डील नहीं होगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जंग जल्द खत्म हो सकती है और तेल कीमतों में बड़ी गिरावट को लेकर भी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Apr 15, 2026

Trump Iran Nuclear Warning Oil Prices

Trump Iran Nuclear Warning Oil Prices (AI Image)

Trump Iran Nuclear Warning Oil Prices: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो उसके साथ किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं होगा।

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दो टूक कहा, ''ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम कोई डील नहीं करेंगे।'' उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच संघर्ष और कूटनीतिक प्रयास साथ-साथ चल रहे हैं।

ईरान को भारी नुकसानका दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। उनके मुताबिक, ईरान की एयरफोर्स और रडार सिस्टम लगभग खत्म हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि युद्ध का अंतिम परिणाम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान का मौजूदा नेतृत्व पहले से अधिक समझदार है और हालात तेजी से बदल सकते हैं। ट्रंप के शब्दों में, ''आखिरकार नतीजा ही मायने रखता है और वह बहुत जल्द सामने आ सकता है।''

एक घंटे में तबाह कर सकते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह करने की क्षमता है, लेकिन वह तनाव को और बढ़ाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, ''हम एक घंटे के भीतर उनके सभी पुल और पावर प्लांट खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहते।'' इस बयान को अमेरिका की सैन्य ताकत के प्रदर्शन और साथ ही संयम के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

चीन को लेकर भी बड़ा दावा

ट्रंप ने चीन को लेकर भी अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन इस मुद्दे पर समझदारी से काम कर रहे हैं और चीन ने ईरान को हथियार न देने पर सहमति जताई है।

यह दावा ऐसे समय आया है जब हालिया रिपोर्ट्स में अमेरिका द्वारा बीजिंग से ईरान को हथियार सप्लाई न करने का आग्रह किए जाने की बात सामने आई थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन इस बात से संतुष्ट है कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की दिशा में काम कर रहा है।

तेल कीमतों पर बड़ी भविष्यवाणी

ट्रंप ने वैश्विक तेल बाजार को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही ईरान के साथ चल रहा संघर्ष खत्म होगा, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, ''जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा, तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द खत्म हो सकता है।” मौजूदा समय में अमेरिका में गैस की कीमतें 4 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर चल रही हैं, लेकिन ट्रंप का मानना है कि आने वाले समय में इसमें राहत मिल सकती है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, होर्मुज पर टिकी नजरें

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र को बेहद संवेदनशील बना दिया है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर इसका असर देखने को मिल रहा है जहां से दुनिया का बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होता है। हालांकि ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नीतियों को लेकर उन्हें अन्य देशों से ज्यादा विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।

ट्रंप के ताजा बयान से साफ है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखने के साथ-साथ कूटनीतिक रास्ता भी खुला रखना चाहता है।