9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश

60 मुस्लिम देशों की इमरजेंसी मीटिंग, मुश्किल में इजरायल!

बैठक में ऑर्गेनाजेशन ऑफ इस्लामिक कर्पोरेशन(OIC) के सदस्य देश और अरब मुल्क शामिल हुए थे

Google source verification

कतर(Qatar) की राजधानी दोहा(Doha) में सोमवार को 60 मुस्लिम देशों की इमरजेंसी मीटिंग हुई…बैठक में ऑर्गेनाजेशन ऑफ इस्लामिक कर्पोरेशन(OIC) के सदस्य देश और अरब मुल्क शामिल हुए थे…ओआईसी की यह इमरजेंसी बैठक कतर में इजरायली हमले को लेकर की गई(Arab Islamic Summit) है, जिसमें सभी देशों से अपील की गई कि इजरायल(Israel) के खिलाफ कानूनी और प्रभावी कदम उठाए जाएं…साथ ही इजरायल के साथ अपने रिश्तों पर भी एक बार फिर से गौर करें…इस दौरान इजरायल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई…और संयुक्त राष्ट्र में इजरायल की सदस्यता सस्पेंड कराने के लिए मिलकर प्रयास(Middle East Conflict) करने का ऐलान हुआ…पिछले हफ्ते इजरायल(Netanyahu) ने कतर में हमास के नेताओ को निशाना बनाकर स्ट्राइक की थी…बैठक में कहा गया कि ये अधिकारी गाजा सीजफायर प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इजरायल ने यह हमला करके सभी प्रयासों को विफल कर दिया है इसलिए उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए…