पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक बड़ा रक्षा समझौता किया है…यह रक्षा समझौता भारत के लिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसके तहत पाकिस्तान(Saudi Arabia Pakistan Defense Deal) या सऊदी दोनों में से किसी भी देश के खिलाफ किसी भी हमले को दोनों के खिलाफ देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा…इस समझौते पर रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान(Saudi Arabia Crown Prince) और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ(Shehbaz Sharif) ने हस्ताक्षर किए है जो इस समय सऊदी अरब की राजकीय यात्रा पर हैं…पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच यह समझौता 9 सितम्बर को कतर(Qatar) की राजधानी दोहा(Doha) पर इजरायल(Israel) के हमले के मद्देनजर अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बीच एक संयुक्त सत्र बुलाए जाने के 2 दिन बाद हुआ है…