11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश

भारत को लेकर इमोशनल हुए ट्रंप, टैरिफ पर मान ली बड़ी गलती..!

सोशल मीडिया अकाउंट पर सिर्फ दो लाइन की पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि लगता है कि हमने भारत और रूस को खतरनाक चीन के हाथों खो दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ SCO में राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट की है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 05, 2025

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर मनमानी कर रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम पड़े है। भारी टैरिफ के बावजूद रूस से तेल खरीदने पर अडिग मोदी सरकार के रवैये को देखकर ट्रंप अब बैकफुट पर है। यही वजह है कि उन्होंने शुक्रवार को भारत को लेकर इमोशनल ट्वीट किया। सोशल मीडिया अकाउंट पर सिर्फ दो लाइन की पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि लगता है कि हमने भारत और रूस को खतरनाक चीन के हाथों खो दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ SCO में राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट की है। ट्रंप ने लिखा कि उम्मीद है कि उनका साथ लंबा और समृद्ध हो। आपको बता दें, भारी टैरिफ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के दौरे पर गए थे। जहां एससीओ समिट में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंन से मुलाकात की थी। तीनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर पूरी दुनिया को एक बड़ा मैसेज था। तीनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों ने दुनिया को यह संकेत दिया कि अमरीकी राष्ट्रपति के टैरिफ वॉर के बीच एक नया वर्ल्ड ऑर्डर आकार ले रहा है। कई एक्सपर्ट्स ने इस मुलाकात को काफी अहम बताया था। इसके बाद ट्रंप को अपनी गलती का अहसास हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।