
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में महिलाओं की सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरु की गई थी। जिसके जरिए बहनों के खाते में हर महीने पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन नवंबर महीने बहनों के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस महीने विदिशा जिले की कई महिलाएं 19वीं किस्त से वंचित रह गई है। 1 हजार के करीब बहनों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बहनों के खाते में जल्द पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
लाड़ली बहनों ने महिला एंव बाल विकास विभाग के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहनों का कहना है कि सीएम के द्वारा 9 नवंबर को सभी पात्र लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत राजपूत का कहना है कि विभाग की ओर से असफल भुगतान में शामिल महिलाओं को डीबीटी चालू करने की सूचना दे दी गई है। इसके बाद सभी बैंक खातों में योजना के पैसे पहुंच जाएंगे। असफल भुगतान का कारण आधार कार्ड का बैंक से लिंक न होना और डीबीटी नंबर के चलते पैसे खाते में नहीं पहुंचे हैं।
इधर, महिलाओं का आरोप है कि हर महीने किसी न किसी कारण से महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंच पा रहे हैं। अगर विभाग के लोग गंभीर हो जाएं तो हमारे खाते में पैसे समय से पहुंचने लगेंगे।
नवंबर महीने में जनपद पंचायत नटेरन की 120, जनपद पंचायत ग्यारसपुर 111, जनपद पंचायत कुरवाई 120, जनपद पंचायत विदिशा 155, जनपद पंचायत बासौदा 175, नगर पालिका विदिशा 86, नगर परिषद कुरवाई 16, नगर परिषद लटेरी 11, नगर पालिका बासौदा 48, जनपद पंचायत सिरोंज 94, नगर पालिका शमशाबाद 10, जनपद पंचायत लटेरी 78, नगर पालिका सिरोंज 21। कुल 1045 बहनों के खाते में नवंबर महीने में पैसे नहीं पहुंचे हैं।
हालांकि, कई जिलों की लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं।
Updated on:
19 Nov 2024 07:45 pm
Published on:
19 Nov 2024 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
