4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिगंबर और श्वेतांबर जैन मुनियों के चातुर्मास तय, कोरोनाकाल में अलग रहेंगी व्यवस्थाएं, जानिए कौन मुनि और आचार्य कहां

आचार्यश्री विद्यासागरजी का 20 साल बाद चातुर्मास इंदौर में होगा

5 min read
Google source verification
02_2.png

भोपाल. तपस्या व आत्मकल्याण का पर्व कहे जाने वाले चातुर्मास पर्व की शुरुआत चार जुलाई से हो गई। वर्ष 2020 का चातुर्मास (Chaturmas 2020 ) दूसरे वर्षों से थोड़ा अलग है। जैन मुनि पैदल विहार करते हैं, इस साल कोरोना के चलते ज्यादातर मुनियों का अपने तय नगरों की ओर विहार नहीं हो पाया। ऐसे में जो जहां था उन्हें वहीं आसपास ही चातुर्मास करना पड़ा।

दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का चातुर्मास (Acharya Vidhya sagar Maharaj) का सौभाग्य 20 साल बाद इंदौर को मिला है। कोरोना की आपदा का असर मुनिसंघों पर भी रहा। भीड़ कम रहे इसलिए आचार्यश्री ने चातुर्मास से पहले ही अपने मुनि संघ को तीन हिस्सों में बांट दिया। अब आचार्यश्री के नेतृत्व में 13 मुनियों का चातुर्मास इंदौर के सांवेर रोड स्थित तीर्थोंदय धाम प्रतिभा स्थली पर होगा। वहीं उनका एक उपसंघ का खातेगांव में और दूसरे उपसंघ का आकोदिया में चातुर्मास तय हुआ है।

रविवार को गुरु पूर्णिमा पर संघस्थ सभी संत चातुर्मास का संकल्प लेंगे। आचार्यश्री विद्यासागर के साथ में 12 मुनियों का भी चातुर्मास भी इंदौर में होगा। उसमें मुनिश्री सौम्य सागर, दुर्लभ सागर, निर्दोष सागर, निलोभ सागर, निरोग सागर, निरामय सागर, निराकुल सागर, निरुपम सागर, निरापद सागर, शीतल सागर , श्रमण सागर और संधान सागर महाराज शामिल हैं। चार्तुमास स्थापना के पहले दिन आचार्यश्री सहित सभी मुनिराज का उपवास रहेगा। इसके बाद फिर दिनभर चातुर्मास कि विधि होगी। संभावना है कि 12 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना हो सकती है। आचार्यश्री सहित सभी मुनिराज का इंदौर में मंगल प्रवेश 5 जनवरी को हुआ था। इस बार चातुर्मास का महापर्व 5 महीने का होगा। 14 नवंबर दीपावली तक चातुर्मास का लाभ मिलेगा।

पर्यूषण पर्व 23 अगस्त से
चातुर्मास की अवधि 4 माह 11 दिन रहेगी तथा 14 नवंबर को दीपावली पर निष्ठापन होगा। अगले दिन भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा। चातुर्मास के दौरान 6 जुलाई को वीर शासन जयंती, 3 अगस्त को रक्षाबंधन, 4 अगस्त से 3 सितंबर तक षोडषकारण व्रत, 21 अगस्त को रोटतीज व तीन चौबीसी व्रत, 23 अगस्त से 1 सितंबर तक दशलक्षण महापर्व, 27 अगस्त को सुगंध दशमी, एक सितंबर को अनन्त चतुर्दशी एवं दशलक्षण समापन कलश व 3 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।

इस दौरान ये आयोजन होंगे
चातुर्मास प्रारंभ 4 जुलाई, गुरु पूर्णिमा पर्व 5 जुलाई, भगवान पारसनाथजी का मोक्ष कल्याणक मोक्ष सप्तमी 26 जुलाई, सौभाग्य दशमी 29 जुलाई, रक्षाबंधन 3 अगस्त, रोट तीज 21 अगस्त, पर्यूषण पर्व 23 अगस्त से शुरू होगा। सुगंध दशमी 28 अगस्त, पर्यूषण पर्व का समापन 1 सितंबर को होगा। क्षमावणी पर्व 3 अगस्त, शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर, भगवान महावीर स्वामी निर्वाण दिवस 14 नवंबर।

IMAGE CREDIT: Riyaz Sagar

कहां देश में कुछ महत्वपूर्ण चातुर्मास

आचार्य परमेष्ठी

आचार्यश्री वर्धमान सागर ससंघ, बेलगांव (कर्नाटक)
आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी ससंघ, पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ
आचार्यश्री विशुद्ध सागर ससंघ, वासोकुंड वैशाली (बिहार)
आचार्यश्री पुलक सागर ससंघ, बांसवाड़ा (राजस्थान)
आचार्यश्री सिद्धांत सागरजी ससंघ, बेलाजी (दमोह)
आचार्यश्री विमर्श सागर जी ससंघ, बाराबंकी (उ.प्र.)
आचार्यश्री प्रसन्न सागर जी ससंघ, मंशापूर्ण महावीर क्षेत्र मुरादनगर (उप्र)
आचार्यश्री वसुनंदी जी संसघ - जंबूस्वामी तपस्थली बोलखेड़ा (राज.)
आचार्य श्री इंद्रनंदी जी ससंघ - अतिशय क्षेत्र सांखना (राज.)
आचार्य श्री कनकनंदी जी ससंघ - पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा (राज)
आचार्य श्री सुनील सागरजी ससंघ - शांतिनाथ तीर्थ प्रतापगढ़, (राज)
आचार्य श्री अनुभव सागर जी ससंघ - लोहारिया (राज)
आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी ससंघ - ग्रीन पार्क एक्स. (दिल्ली)
आचार्य श्री पद्मनंदी जी महाराज ससंघ - शमनेवाड़ी (कर्नाटक)
आचार्य श्री रयण सागर जी ससंघ - आनंदपुर कालू, पाली (राजस्थान)
आचार्य श्री वैराग्यनंदी जी महाराज ससंघ - अतिशय क्षेत्र केशरिया जी (राजस्थान)
सारस्वताचार्य श्री देवनंदिजी णमोकार तीर्थ, चांदवड जिला नासिक
आचार्य श्री विद्यानन्दीजी महाराज अतिशय क्षेत्र, मजरेवाडी, तहसील-शिरोल, कोल्हापुर (महाराष्ट्र )
आचार्य श्री आदर्श सागरजी - नोएडा से. 27 (उ.प्र.)
आचार्य श्री सुरदेव सागरजी ससंघ- सियावा, आबू रोड(राजस्थान)
उपाध्यायश्री ऊर्जयंत सागर, मल्हारगंज इंदौर
एलाचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज - मथुरा (उ.प्र.)

साधु परमेष्ठी


मुनिश्री समय सागर (14 पिच्छी ) अतिशय क्षेत्र बीनाबारहा (सागर)

मुनि प्रशस्त सागर , मल्लि सागर , आनंद सागर, निग्र्रन्थ सागर, निभ्र्रान्त सागर, निरालस सागर, निरास्रव सागर, निराकार सागर, निश्चिन्त सागर, निर्माण सागर, नि:शंक सागर, निरंजन सागर, निर्लेप सागर
मुनिश्री प्रमाण सागर मुनिश्री अरह सागर, कटनी
मुनिश्री निर्भयसागर, दमोह
मुनिश्री समतासागर ससंघ विदिशा

पूज्य सागर महाराज उदयपुर
निर्णयसागर ससंघ (3 पिच्छी) थोवनजी तीर्थ विदिशा
मुनिश्री अभयसागर ससंघ (3 पिच्छी) आरोन
मुनिश्री अजितसागर ससंघ (3 पिच्छी) आष्टा सीहोर
मुनिश्री विनम्रसागर ससंघ (9 पिच्छी) खातेगांव
मुनिश्री प्रसाद सागर (पांच पिच्छी) मुंगावली (अशोकनगर)
मुनि योगसागर महाराज ससंघ (8 पिच्छी) हिंगोली, महाराष्ट्र
अक्षय सागर, पूज्य सागर, नेमि सागर, अतुल सागर, निस्सीम सागर,
शाश्वत सागर, ऐलक समता भूषण
नियमसागर महाराज (ससंघ 4 पिच्छी ) तिगडोली, बेलगांव (कर्नाटक)
वृषभ सागर, अभिनन्दन सागर, क्षुल्लकश्री संयम सागर
सुधासागर महाराज (ससंघ 5 पिच्छी ) तपोदय तीर्थ, बिजौलिया (राजस्थान)
महासागर महाराज, निष्कम्प सागर, क्षुल्लकश्री गंभीर सागर, धैर्य सागर
मुनि समाधिसागर महाराज हस्तिनापुर
मुनि सरलसागर जी महाराज बाबीना केन्ट
मुनिमार्दवसागर जी पानीगांव म.प्र
मुनि पवित्रसागर जी प्रयोग सागर वर्धा, महाराष्ट्र
मुनि पावनसागर जी बहरोड, अलवर राजस्थान
्रमुनि सुखसागर जी महाराज कडची, कर्णाटक
मुनि प्रशांतसागर, निर्वेग सागर, क्षुल्लकश्री देवानंद सागर पथरिया, म.प्र.
मुनि विनीतसागर चन्द्रप्रभ सागर गायत्री नगर, जयपुर, राज.
मुनि निर्णयसागर, पद्म सागर ऐलक क्षीर सागर थोवनजी विदिशा
मुनि प्रबुद्धसागर गोटेगांव, म.प्र.
मुनि पुण्यसागर अरातला, कर्नाटक
मुनि पायसागर, क्षुल्लक सन्मार्ग सागर बननिकोप्पा, कर्नाटक
मुनि प्रसादसागर ,उत्तम सागर, शैल सागर, पुराण सागर, निकलंक सागर मुंगावली
मुनि अभयसागर प्रभात सागर निरीह सागर आरोन गुना मप्र
मुनि प्रबोधसागर, सुपाŸवसागर भोसे, सांगली (महाराष्ट्र)
मुनि प्रणम्यसागर, चन्द्र सागर मुजफ्फरनगर, उ.प्र.
मुनि अजितसागर, ऐलक दया सागर , विवेकानन्द सागर आष्टा सीहोर
मुनि संभवसागर (ससंघ 11 पिच्छी ) आकोदिया शाजापुर
विराट सागर, विशद सागर, निर्मोह सागर, निष्पक्ष सागर, निस्पन्द सागर, निष्काम सागर,
नीरज सागर, निस्संग सागर , समरस सागर , संस्कार सागर
मुनि श्रेयांससागर, क्षुल्लकश्री 105 निजात्म सागर सनोधा, सागर, म.प्र.
मुनि विमलसागर (ससंघ 5 पिच्छी) बीना, म.प्र.
मुनि अनन्त सागर, धर्म सागर, अचल सागर, भाव सागर
मुनि कुन्थुसागर, ऐलकश्री सिद्धांत सागर सागर, म.प्र
मुनि सुव्रतसागर शिवपुरी, म.प्र.
मुनि वीरसागर विशाल सागर धवल सागर सरधना, उ.प्र.
मुनि आगमसागर, पुनीत सागर, सहज सागर मानगाँव (कोल्हापुर) महाराष्ट्र
मुनि अविचलसागर सोनागिर, म.प्र.
मुनि विनम्रसागर (ससंघ 9 पिच्छी ) खातेगांव, म.प्र.
निस्वार्थ सागर, निस्पृह सागर, निश्चल सागर, निर्भीक सागर , नीराग सागर निर्मद सागर
निसर्ग सागर ओमकार सागर
मुनिश्री पवित्र सागर जी ससंघ - वर्धा (महाराष्ट्र)
मुनिश्री सौरभ सागर जी - पुष्पगिरी तीर्थ, सोनकच्छ (म.प्र.)
मुनिश्री आस्तिक्य सागर जी - गुनौर (म.प्र.)
मुनिश्री विभंजन सागर जी - विकासपुरी (दिल्ली)
मुनिश्री सुप्रभ सागर जी प्रणत सागरजी - ललितपुर (उ.प्र.)
मुनिश्री आदित्य सागर जी ससंघ - छतरपुर (म.प्र.)
मुनिश्री आराध्य सागर जी ससंघ - उज्जैन (म.प्र.)
मुनिश्री अनुसरण सागर जी ससंघ - विजयनगर (गुजरात)
मुनिश्री सकलकीर्ति जी - बरकत नगर, जयपुर (राजस्थान)

IMAGE CREDIT: Patrika

गणिनी आर्यिका, आर्यिका माताजी

IMAGE CREDIT: Patrika

श्वेतांबर जैन मुनियों के देशभर में चातुर्मास