इधर, पटना कंटेनमेंट एरिया पूरी तरह बंद, बाजार में भी पसरा सन्नाटा, लेकिन सर्वे टीम घूम रहीं घर-घर
विदिशा. नगर में गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट और शहर के ही पांच लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद अलसुबह तक प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क रही और रातोंरात स्वर्णकार कॉलोनी, मुगलटोला, पेढ़ी खाई क्षेत्र और लुहांगीपुरा को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर वहां पर बैरीकेडिंग कर दी गई। शनिवार को भी इन क्षेत्रों में आवाजही पूरी तरह से बंद थी, लेकिन सुपरवाइजरों के निर्देशन में टीमें घर-घर घूमकर लोगों की जानकारियां जुटा रहीं थीं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले बाइक पर सिलेंडर टांग कर सुनसान सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं।