
दो दिन में 44 ग्रामो की फसलें प्रभावित, जिले में फिर गिरे ओले
विदिशा। जिले में लगातार दो दिन रविवार एवं सोमवार को हुई ओलावृष्टि से 44 ग्रामो की फसले प्रभावित हुई है। प्रारंभिक तौर पर विस्तृत सर्वे कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विदिशा, सिरोंज, कुरवाई, पठारी, ग्यारसपुर, नटेरन तहसील के कुछ गांव में ओले गिरने की खबर है।
इधर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि रविवार को जिले की चार तहसीलों में ओलावृष्टि से फसले प्रभावित हुई है जिसमें गुलाबगंज तहसील के 16 गांव, सिरोंज के दस, शमशाबाद के चार तथा नटेरन का एक गांव शामिल है जबकि सोमवार 20 मार्च को कुल 13 ग्रामों की फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है जिसमें बासौदा की आठ ग्राम, कुरवाई की तीन तथा शमशाबाद की दो ग्राम शामिल है। प्रभावित फसलों में मुख्य रूप से गेहूं, चना, धनिया एवं सरसों की फसल ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई है। फसलो का विस्तृत सर्वे कार्य करने के लिए कलेक्टर श्री भार्गव द्वारा दल गठित किए जा चुके है। उक्त दल प्रभावित खेतो में पहुंचकर विस्तृत सर्वे कार्य को मूर्तरूप दे रहे है।
------------
सोमवार को यहां गिरे ओले
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को असमय ओलावृष्टि एवं वर्षा से बासौदा तहसील के ग्राम मसूदपुर, पबई कुरवाई, कुल्हार, धनवाय, बांकागढ़, बर्री, अरनोट एवं सकरोली शामिल है। जबकि कुरवाई तहसील के तीन गांव क्रमशः पिथौली, कूल्हन एवं गरडू तथा शमशाबाद तहसील के दो ग्राम क्रमशः मनियावरखेडा एवं गढी ग्राम की फसले प्रभावित हुई हैं।
Published on:
22 Mar 2023 02:56 am

बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
