जिला पंचायत सीईओ योगेश भरसट, राज्य शिक्षा केंद्र के अंजनी कुमार त्रिपाठी, डीपीसी एसपी जाटव और एमएलबी प्राचार्य लिली जैन समेत शिक्षा विभाग का स्टॉफ परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहा।डीपीसी जाटव ने बताया कि शुक्रवार को पहले पेपर में 93.95 प्रतिशत और दूसरे पेपर में 96.80 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपिस्थति रही। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिस समय बच्चों का पेपर था, उस समय उन्हें कक्ष में पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले उन्हें शिक्षकों की मौजूदगी में अलग बैठने के लिए इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के बाद शाम को सभी बच्चे अपनी-अपनी तय बसों से वापस अपने घरों को लौट गए। शुक्रवार को सिरोंज-लटेरी क्षेत्र के कई बच्चों के अभिभावक भी उनके साथ आए। कई बच्चों को बस में उल्टियां होने से वे परीक्षा केंद्र तक असामान्य बने रहे।