
विदिशा BJP जिला महामंत्री के PHOTO पर पोता गोबर
विदिशा. BJP के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों के व्यक्तिगत द्वेष भी खूब उभरकर सामने आए। यह पहली बार हुआ कि शहर में लगे करीब 20-25 फ्लैक्स में जिला महामंत्री बलबीर सिंह रघुवंशी की Photos पर गोबर पोत दिया गया। यह काम किसने और क्यों किया इसको लेकर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन इसे जिले में भाजपा को चल रही गुटबाजी से सीधे तौर पर जोडकऱ देखा जा रहा है। गौरतलब है कि जिन फ्लैक्स पर ये हरकत की गई वे भाजयुमो के जिला महामंत्री बनने पर संतोष रघुवंशी की नियुक्ति पर बधाई के थे। इनमें अन्य नेताओं को छोडकऱ सिर्फ बलबीर रघुवंशी के फोटो के साथ ये हरकत हुई है। गौरतलब है कि बलबीर इससे पहले जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे हैं। इस हरकत की शिकायत एसपी से भी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन ने इस हरकत की निंदा करते हुए कहा है कि हम पता लगवा रहे हैं कि ये हरकत किसने की है।
वहीं भाजपा ने नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष और मोर्चा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में दो रैलियां निकालीं। एक रैली में भाजपा के एक गुट के नेता शामिल हुए तो दूसरी रैली में दूसरे गुट के। सुबह भाजपा कार्यालय पर सभी ने मिलकर भाजपा के ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया, लेकिन फिर यहीं से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, तोरण सिंह और जिला महामंत्री बलबीर सिंह रघुवंशी के साथ ही युमो जिलाध्यक्ष देवेश मीणा ने वाहन रैली निकालकर उसे सद्भावना रैली का नाम दिया। वहीं शाम को भाजयुमो के तीनों नगर मंडलों ने विशाल संकल्प रैली निकाली, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश टंडन, तीनों मंडल अध्यक्ष और मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
Published on:
06 Apr 2022 10:07 pm

बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
