हॉस्पिटल संचालकों, डॉक्टरों को दी कोरोना जानकारी
विदिशा ञ्च पत्रिका. शासकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना से संबंधित प्रशिक्षण हुआ। इसमें निजी हॉस्पिटल संचालकों व प्राइवेट चिकित्सकों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण सतत जारी रहेगा और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी चाहेंगे तो उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षक डॉ. संजयसिंह किरार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों को सस्पेक्ट आईडेंटिफिकेशन, सैंपल लेने की विधि एवं हास्पिटल इनफेक्शन कंट्रोल से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें हैंड सैनिटाइजर का उपयोग, ग्लौब्स पहनने एवं उतारने की विधि आदि बताई गई। यह प्रशिक्षण माइक्रोबायलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनेश लघावे के निर्देशन में हुई वहीं डॉ. सचिन मिश्रा ने भी चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्राइवेट चिकित्सकों में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सोनकर, डॉ. विनय पांडे, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. राजीव जैन, डॉ. सुधीर जैन, डॉ. ऐश्वर्य मोदी, डॉ. विकास जैन, डॉ. धर्मेंद्र रघुवंशी, डॉ. राहुल जैन, डॉ. रहिल शर्मा शामिल रहे। डॉ. किरार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्स स्टॉप का प्रशिक्षण पूर्व में हो चुका है अब शहर के प्राइवेट चिकित्सकों को कोरोना संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो सतत जारी रहेगा।