सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में कलेक्टर ने मांगा सहयोग
विदिशा. कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने शनिवार को जिले के विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधो की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. जैन ने जिले में कोरोना वायरस से चिन्हित हुए व्यक्तियों के इलाज हेतु किए गए प्रबंधों के अलावा केश हिस्ट्री के तहत की गई छानबीन से अवगत कराया है। जनप्रतिनिधियों से चर्चाकरते हुए कलेक्टर ने जिले में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। कलेक्टर से चर्चामें कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रेए, बासौदा विधायक लीना जैन, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह के अलावा विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने जिले में अफवाहों के नियंत्रण के लिए किए गए प्रबंधो से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए जिले में किए गए प्रबंधो के प्रति आभार प्रस्ताव ज्ञापित किया है।