4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होता है कलयुग का प्रभाव कम : राधिका

श्रीमद् भागवत कथा सुनने उमड़ रही भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
 कथा सुनने उमड़ रही प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़।

कथा सुनने उमड़ रही प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़।

सिरोंज। ग्राम रूसल्लीसाहू में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक राधिका देवी ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि यह कथा सुनने मात्र से कलयुग का प्रभाव कम हो जाता है। कथा सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कलयुग का प्रारंभ, सुदामा चरित्र, हरदौल प्रसंग, कलयुग के राजवंश, रामकृष्ण उपासना आदि का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलियुग में पाप चरम पर रहेगा। कृष्ण सुदामा की मित्रता तो दूर भाई-भाई व पिता-पुत्र में संघर्ष होगा। द्वेष, हिंसा, काम, क्रोध व अत्याचार कलियुग में अपना चरम रूप दिखाएगी। कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का एक मात्र साधन हरिनाम संकीर्तन है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से कलियुग का प्रभाव क्षेत्र में कम होता है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण के साथ-साथ उसके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की भी जरूरत है। तभी कलियुग की पीड़ा से हमें मुक्ति मिल सकेगी।

इधर, कथा के लिए घर-घर दे रहे आमंत्रण
सिरोंज। श्रीजागेश्वर महादेव भक्त मंडल के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 फरवरी किया जा रहा है। जिसको लेकर आयोजन समिति वाले घर-घर पहुंचकर पत्रक वितरित कर कथा में आने का न्योता दे रहे हैं।
पॉलीवॉल गार्डन में यह कथा प्रतिदिन दोपहर एक से पांच बजे तक होगी। कथा का वाचन वृंदावन धाम की प्रिया किशोरी द्वारा किया जाएगा। रविवार को प्रशांत पालीवाल ने कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे व अन्य गणमान्य नागरिकों को इस कथा में शामिल होने के लिए पत्रक दिया।