निजी चिकित्सकों और नर्सिंग होम को भी आदेश
विदिशा. कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जिले के सभी शासकीय तथा निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम के चिकित्सको, चिकित्सा स्टॉफ के लिए आदेश जारी किए हैं।आदेश में कहा गया हैकि शासकीय तथा निजी चिकित्सालय, क्लिनिक, डिस्पेंसरी, नर्सिंग होम में आए मरीजो का उपचार करना सुनिश्चित करें। किसी भी मरीज के परीक्षण के दौरान बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण है उनका कोविड 19 टेस्ट कराना भी सुनिश्चित करें।