न ढाबे पर पहुंचे और न मोबाइल लगाया।
ट्रक मालिक चेतन जाट का कहना है कि सोहन और रवि मेरे ट्रक एमएच 18-बीए 6464 के साथ ड्राइवर और क्लीनर थे। इन को करीब 8-10 दिन पहले ही ट्रक पर रखा था। वे मुंबई से पाइप भरकर गोविंदपुरा भोपाल 25 जुलाई को पहुंचे थे, जहां गाड़ी में भरे माल को खाली करने के बाद शाम 7 से 8 बजे के बीच उनसे फोन पर बात हुई। गाड़ी को भोपाल-सीहोर के बीच दरबारी ढाबे पर खड़ा करने को कहा, से से सीहोर के लिए निकले इसके बाद उनसे मेरा संपर्क नहीं हुआ। वे न तो ढाबे पर पहुंचे और न ही फिर उनका मोबाइल लग सका। काफी खोजने के बाद 26 जुलाई की सुबह मैने अशोका गार्डन भोपाल थाने में ट्रक गुमने की सूचना दी। शाम त्रिशंकु सूचना मिली कि पथिया थाना क्षेत्र में दो लाशें मिली हैं, फिर से उनसे संपर्क करें फोटो उनके पिता जगदीश माली को भेजा तो उनके पहचान में भाईयों के रूप में हुई।