
जलसंकट से जूझ रहे आनंदपुर में ग्रामीणों की प्यास बुझा रहे पूर्व सरपंच
विदिशा/आनंदपुर। आनंदपुर मे जहां एक ओर शासन और पंचायत लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही, वहीं पूर्व सरपंच अपने ट्यूबवेल से ग्रामीणों को ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कस्बे के रहवासियों को पानी नहीं पिला पा रहें हैं और अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इसी कस्बे मे पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी मुकेश सोनी अपने टयूबवेल से कस्बे के लोगों को पानी भरवाने के साथ ही मवेशियों को भी पानी पिला रहे हैं। सोनी ने अपने खेत के ट्यूबवेल को चलाकर जलसंकट से जूझ रहे आनंदपुर के लोगों को बड़ी राहत दी है।
सोनी बताते हैं कि सरपंच रहते हुए भी उन्होंने गांव की जलसमस्या को हल करने का प्रयास किया था, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने एक टेंकर भी गांव के लिए प्रदान किया था, लेकिन स्थाई हल नहीं हो सका। सोनी के खेत के बोर से गांव के करीब २०० परिवारों को पानी मिलता है। गांव के महेश सेन, योगेश, नीरज शर्मा आदि का कहना है कि हम यहां से पानी न भरें तो पीने का पानी भी न मिले। नल जल योजना तो आए दिन ठप रहती है। सोनी के खेत का पानी हम लोगों के लिए वरदान की तरह है। इस पर सोनी का कहना है कि उनके पास व्यवस्था है तो वे ग्रामीणों को उसका उपयोग करा रहे हैं। पानी का संकट है, फिर लोगों की प्यास बुझाने से बड़ा और क्या काम हो सकता है।
जिले में कई जगह पानी की कमी है। सिरोंज-लटेरी क्षेत्र के विधायक का गृह ग्राम आनंदपुर। पांच हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव की पुरानी समस्या पानी की है। यहां लोगों को साढ़े तीन किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। कोई सिर पर, कोई साइकिल पर तो कोई मोटरसाइकिल पर पानी ढोता नजर आता है। लोगों को यहां पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। दो-तीन बजे रात तक शिवमंदिर के पास पानी के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। पानी की समस्या के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां के लोगों को शाहपुर या बिरला मंदिर ? ? के हेण्डपम्प से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। लोग साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर छोटे-छोटे पानी कंंटेनर टांगकर पानी ढूंढते नजर आते हैं।
Published on:
28 May 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
