5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में शिवराज सिंह चौहान ने कसी कमान, भाजपा नेताओं के बदल गए बयान

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सहित रायसेन, सीहोर और देवास के कलेक्टरों व जनप्रतिनिधियो के साथ मैराथन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan tightens reins BJP leaders statements change MP News

Shivraj Singh Chouhan in vidisha (Patrika.com)

MP News: राजनीति में हवा का रुख कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कुछ दिन पहले तक जो सत्ताधारी दल के नेता और जनप्रतिनिधि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को कोस रहे थे, सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे, अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता ने विदिशा जिले की उपार्जन व्यवस्था में मानों जादुई सुधार कर दिया है। कल तक जो अव्यवस्थाओ को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, आज वे ही सब चकाचक होने का राग अलाप रहे हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सहित रायसेन, सीहोर और देवास के कलेक्टरों व जनप्रतिनिधियो के साथ मैराथन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।

भाजपा नेताओं के बदले बयान

दिलचस्प पहलू यह रहा कि कुछ समय पहले तक बारदाना और स्लॉट बुकिंग जैसी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि अब व्यवस्था की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब स्थितियां नियंत्रण में हैं। विधायक मुकेश टंडन, विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, विधायक हरिसिंह सप्रे, विधायक हरिसिंह रघुवंशी मौजूद रहे।

82% तक पहुंची स्लॉट बुकिंग

उपार्जन के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदिशा जिले में गेहूं खरीदी की स्थिति अब पटरी पर नजर आ रही है। जिले में कुल 87913 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 72,027 यानी 82 प्रतिशत किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक कर लिया है। खास बात यह कि स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया अभी 23 मई तक जारी रहनी है। अब तक स्लॉट बुक कराने वाले 36,442 किसानों से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। अप्रैल महीने में ही करीब 66 प्रतिशत किसान स्लॉट बुक कर चुके थे, फिर भी राजनीतिक गलियारों में समस्याओं का शोर चरम पर था।

कलेक्टरों को सख्त हिदायत, किसान को न हो समस्या

केंद्रीय मंत्री ने चारों जिलों के कलेक्टरों को दो-टूक शब्दों में निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बारदाना उपलब्धता से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी हो। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि प्रक्रिया सुधारू है। उन्होंने अब तक की स्लॉट बुकिंग, खरीदी, परिवहन व भुगतान की जानकारी दी। विदिशा की स्थिति से केंद्रीय मंत्री संतुष्ट नजर आए। बहरहाल, विदिशा की इस राजनीतिक बयार ने साफ कर दिया है कि जब दिल्ली से कमान कसी जाती है. तो स्थानीय स्तर पर आंदोलन की जमीन रातों-रात प्रशंसा के मैदान में तब्दील हो जाती है।

केंद्रीय मंत्री बोले-अभी थोड़ी समस्या है

  • केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा के बाद कहा कि अब खरीदी सुधारू रूप से चल रही है। कुछ समस्या है. उसका भी जल्द समाधान होगा।
  • अब तेजी से स्लॉट बुकिंग हो रही है। अभी 23 तक मौका है। उम्मीद है कि इससे पहले ही सभी किसान स्लॉट बुक कर बिक्री कर सकेंगे।
  • कोली पर भूमि लेकर खेती करने वालों को समस्या हो रही थी। निर्देश दिए गए हैं कि भूमि मालिक की सहमति लेकर उपज की खरीदी की जाए।
  • सेटेलाइट के जरिए खेत की फसल को लेकर हुए सत्यापन में गड़बड़ी के चलते समस्या आ रही है। कंट्रोल रूम में शिकायत लेकर निराकरण किया जाएगा।
  • बारदानों को लेकर कुछ जगह समस्या बताई गई है। कुछ पुराने बारदाने भेजे गए थे। इसलिए कुछ खराब मिले हैं। अब पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। (MP News)