1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे के बाद एक घंटे सड़क पर तड़पते रहे घायल, पुलिस ने एक घंटे बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया...

2 min read
Google source verification
news

Vidisha / Sironj Injured in the treatment of government hospital

विदिशा/सिरोंज. बायपास पर पर आए दिन दुर्घटानाएं होने के बावजूद जिम्मेदार इन हादसों को रोकने की दिशा में कदम नहीं उठा रहे हैं। जिसके चलते गुरुवार को फिर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। लेकिन घटना के एक घंटे बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मोटरसाइकिल सवार सियलपुर निवासी हरिनारायण, रघुवीर सिंह और 70 वर्षीय कन्छेदीलाल विश्वकर्मा सियलपुर से सिरोंज जा रहे थे। तभी बायपास मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही डॉयल 100 पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। जहां डॉ. ने कन्छेदीलाल को मृत बताया और अन्य दो घायलों का उपचार शुरु किया।

एक घंटे तड़पते रहे घायल....
घटना के बाद करीब एक घंटे तक घायल सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन वहां से निकलने वाले किसी भी वाहन चालक ने उनकी मदद नहीं की। इस दौरान पुलिस को घटना की जानकारी लगने पर करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।

रात तक नहीं चला ट्रक चालक का पता.....
पुलिस घटना के समय से लेकर देर रात तक ट्रक चालक का पता नहीं लगा पाई। इस मामले में थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक घटना स्थल ट्रक लेकर चलता बना। किसी ने उसका नम्बर तक नहीं देखा। इस कारण उसकी खोजबीन करने में दिक्कत हो रही है। फिर भी ट्रक चालक को पकडऩे के लिए आसपास के थानों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। संभत: जल्द ट्रक चालक पकड़ा जाएगा।

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान....
बायपास मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन इन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और कई अकाल काल के गाल में समा रहे हैं।

संकेतक तक नहीं लगे....
इस बायपास मार्ग गुना, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, बीना, सागर और मंडीबामोरा, कुरवाई के लिए आवाजाही के लिए दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया और हैवी वाहनों की दिनभर होती है। लेकिन यहां मोड़ आदि पर संकेतक बोर्ड तक नहीं लगाए हैं।

Story Loader