
मप्र में किसान आंदोलन का शंखनाद सिरोंज से - यादव
सिरोंज. मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने सिरोंज में आयोजित किसान सम्मेलन को मप्र में किसान आंदोलन का शंखनाद बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रताडि़त कर रही है। किसान विरोधी बिल लाकर किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। हम ब्लॉक, जिला स्तर पर भी अब आंदोलन करेंगे और भोपाल में 20 जनवरी को एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। यादव के साथ मप्र के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और मप्र युवक कांगे्रस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे।
पुराना बसस्टेंड पर आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान अरूण यादव ट्रेक्टर चलाते नजर आए, ट्रेक्टर पर उनके साथ जयवर्धन सिंह ने भी सवारी की। आंदोलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को गिरबी रखने का कार्य कर रही है। ये सरकार किसानों को खरीदना चाहती है। देश की सरकार ने पूरे देश को बेचने का काम किया है, केवल किसान ही रह गए हैं, जिन पर भी बुरी नजर पड़ गई है। लेकिन पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ेगी। यादव ने कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश के 24 लाख किसानों का 14 हजार करोड की कर्जमाफी करने की उपलब्धि को गिनाया।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गया है। दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और आज से मध्यप्रदेश में भे किसान आंदोलन की शुरूआत हो गई है। सिरोंज से शुरू हुई यह लड़ाई लंबी रहेगी। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि जो युवा किसानों के लिए लड़ाई नहीं लड सकते तो वह युवा नेता किस काम के। जो युवा किसी के आंसू नहीं पोछ सकते तो वह युवा कहलाने के लायक नहीं है। विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक निशंक जैन और पूर्व मंत्री प्रभूसिंह ठाकुर, सुभाष बोहत ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंसार खान, अवधेश नगीना, अशोक यादव, नरेंद्र रघुवंशी, राजेश सहेले, अवधसुंदर शर्मा, सुरेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
भौंरिया में गो शाला का किया लोकार्पण
ग्राम भौरिया में ग्राम पंचायत द्वारा गो शाला का लोकार्पण समारोह आयोजि किया गया, जिसमें यादव और जयवर्धन सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। लोकार्पण समारोह में यादव ने गो शालाओं के निर्माण के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सरपंच सुरेश यादव ने उनका स्वागत किया और पंचायत की समस्याओं से भी अवगत कराया।
Published on:
05 Jan 2021 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
