
शिविर में 70 बच्चों के दांतों व आंखों की हुई जांच
विदिशा। सेवा भारती के संस्कार केंद्र में लायंस क्लब एवं सनराइज शिविर का आयोजन किया। इसमें 70 बच्चों के दांत, मुख एवं आंखों का परीक्षण किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा भारती के संस्थापक विष्णु कुमार की पुण्यतिथि पर किया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान रायपुरा एवं नई बस्ती के बच्चों का डॉ. प्रीति कौर ने मुख व दांतों का परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वहीं नेत्र चिकित्सालय के डॉ. सजल जैन ने बच्चों के आंखों की जांच की। इसमें जिन बच्चों की आंखें कमजोर पाई गई उन्हें क्लब की ओर से चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी बच्चों को निशुल्क टूथपेस्ट , ब्रश वितरण किए गए! इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन, समाजसेवी सपना जैन, शालिनी भार्गव, सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष एस चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि सेवा भारती नगर में 15 सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्र संचालित कर रही जहां बच्चों को संस्कृति, नैतिक शिक्षा, के साथ ही राष्ट्र भक्ति का पाठ पढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्लब से जुड़े शोभित भार्गव, अमोल अग्रवाल, अमिता जैन, नीतू साहू, पियूष जैन एवं सेवा भारती के डॉ .रूपसिंह रघुवंशी, अल्का साहू, खुशबू साहू, संगीता कुशवाहा, मयूरी दुबे आदि भी मौजूद रहे।
I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I I
Published on:
27 May 2022 02:28 am

बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
