1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन… एक साल से अधिक समय बीता, 21 हजार अब भी पहले डोज से छूटे

कोरोना पॉजिटिव कम आने से अभियान भी शिथिल और लोगों में भी रुचि नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 28 Feb 2022, 7:00 AM IST

वैक्सीनेशन... एक साल से अधिक समय बीता, 21 हजार अब भी पहले डोज से छूटे

वैक्सीनेशन... एक साल से अधिक समय बीता, 21 हजार अब भी पहले डोज से छूटे

विदिशा। कोरोना टीकाकरण कार्य को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिले मेें अभी भी 21 हजार 471 लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक पहला टीका नहीं लग सका जबकि 42 हजार 391 लोगों को दूसरा डोज लगना शेष है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष भर टीकाकरण के लिए मशक्कत की गई इसके बाद भी जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए इंतजार करने की नौबत बनी हुई है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसके तहत 10 लाख 47 हजार 99 लोगों का टीकाकरण किया जाना था। इस अभियान के चलते शुरुआती दौर मेें उत्सुकता यहां तक रही कि लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतार के बीच लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में गांव-गांव टीम पहुंची घर-घर, गलियों, खेतों, सडक़ों पर जहां जो बिना टीका का मिला उसे टीका लगाया गया, लेकिन अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम दिखाई देने और पॉजिटिव केसों की संख्या भी कम आने से इस कार्य में शिथिलता आने लगी है। वहीं लोगों में टीकाकरण के प्रति रुचि नहीं दिख रही। इससे हालत यह 24 फरवरी तक टीकाकरण कार्य के 1 वर्ष 39 दिन हो चुक और अभी भी 21 हजार 471 लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक पहला टीका नहीं लगा है।


बासौदा में सर्वाधिक शेष
जिले में टीकाकरण से अभी बासौदा ब्लॉक में ज्यादा लोग रह गए। यहां अभी तक 5872 लोगों को पहला टीका लगना शेष वहीं 11 हजार 312 लोगों को दूसरा डोज लगना है। इसी तरह विदिशा ब्लॉक में भी 2258 लोगों को पहला टीका नहीं लग पाया है और इस ब्लॉक में 10 हजार 600 लोगों को दूसरा टीका लगने का इंतजार है। कुरवाईब्लॉक में सबसे कम 697 लोगों को पहला टीका लगना है। वहीं नटेरन ब्लॉक में सेकेंड डोज की स्थिति अच्छी है जहां सिर्फ 63 लोग सेकेंड डोज से रह गए हैं। टीकाकरण में देखें तो शहरी क्षेत्र में टीका से अधिक लोग छूटे हुए जबकि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण की स्थिति शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ज्यादा ठीक रहना मानी जा रही है।


टीकाकरण के प्रयास सतत जारी है
कुछ लोग पलायन कर गए, कुछ सारे प्रयासों के बाद भी टीका नहीं लगवा रहे। बीमार लोगों को भी परिजन टीका लगवाने से बच रहे। इन परिस्थितियों के चलते यह स्थितियां बन रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के प्रयास सतत जारी है। -डॉ. डीके शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी