
3 second online land registry (फोटो- Patrika.com)
MP News: रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी हासिल करने के लिए लोगों को सप्ताह भर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 1 अप्रेल से संपदा 2.0 (Sampada 2.0) पर महज 3 सेकंड में ही रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी ऑनलाइन मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला पंजीयक कार्यालयों में 1960 से 2015 तक का रेकॉर्ड स्कैन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला पंजीयक कार्यालय में वर्ष 2015 से पहले ऑफलाइन हुई लगभग ढाई लाख पुरानी रजिस्ट्रियों का रेकॉर्ड एक निजी कंपनी के 6 कर्मचारी तीन साल से स्कैन कर अपलोड कर रहे है।
इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 1 अप्रैल रखा गया है। इसके बाद संपदा 2.0 पोर्टल पर ही लोगों को निर्धारित प्रक्रिया कर रजिस्ट्री उपलब्ध कराई जा सकेंगी। लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी ऑनलाइन जल्दी मिल जाएगी, इससे लोगों की समय की बचत होगी। वर्ष 2015 से रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई थी। समस्या वर्ष 2015 से पहले हुई रजिस्ट्रियों की नकल निकालने में हो रही थी, जिसके चलते पुरानी रजिस्ट्रियों को भी संपदा 2.0 पर अपलोड कर लोगों की मुश्किले कम की जा रही है।
अप्रैल 2015 से पहले हुई रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी लेने के आवेदक को रजिस्ट्री धारक का नाम, रजिस्ट्री क्रमांक सहित दर्ज करते हुए उप पंजीयक के नाम आवेदन करना पड़ता है। इसमें 100 रुपए के स्टांप साथ 200 रुपए नकल शुल्क भी लगता है। जिसमें 3 दिन से सप्ताह भर तक समय लग जाता है। अगर रजिस्ट्री ज्यादा पुरानी होती है तो इसे ढूंढना मुश्किल होता है।
व्यक्ति अपनी रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए संपदा 2.0 पर ऑनलाइन आवेदन करेगा और 300 रुपए पेमेंट कर कहीं भी कभी 3 सेकंड में रजिस्ट्री की रजिस्टर्ड निकाल सकेगा। यह प्रक्रिया आम लोगों के लिए फायदेमंद है। उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कार्यालय में पुराने रेकॉर्ड में से बार-बार रजिस्ट्रियां निकालने पर रेकॉर्ड खराब होता था। आवेदन आने पर पुरानी रजिस्ट्रियों को सर्च करना मुश्किल होता था। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब पुराने रेकॉर्ड को स्कैन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे जल्द ही लोगों बड़ी मिलेगी। उन्हें रजिस्ट्री हासिल करने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।- क्षिप्रा सेन, जिला पंजीयक, विदिशा जिला पंजीयक कार्यालय (MP News)
Updated on:
19 Feb 2026 12:05 pm
Published on:
18 Feb 2026 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
