
विदिशा। नदी किनारे स्थित पार्क में पौधारोपण करते रघुवंशी समाज के सदस्य और श्रमदानी।
विदिशा। हरियाली अमावस्या पर कई समाजसेवी संगठनों ने जगह-जगह पौधारोपण किए। वहीं सरकारी कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।
अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद द्वारा सुबह नदी किनारे स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। इस दौरान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, देशराज रघुवंशी, हितेंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र, मोहन, यशवाल रघुवंशी सहित बेतवा उत्थान समिति के अतुल रतनशी शाह, विनय आदि श्रमदानी मौजूद रहे। नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने एसएटीआई कॉलेज के सामने सडक़ किनारे सतपरणी, शीशम, कंजी आदि के ५५ पौधे रोपित किए। इस दौरान सुरेंद्र चौहान, पंकज पांडे, राजेश जैन, राकेश शर्मा, सुरेश मालवीय, यतींद्र बहुगुणा आदि मौजूद रहे। उत्कृष्ट स्कूल परिसर में प्राचार्य चारू सक्सेना ने स्टॉफ के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान विजय श्रीवास्तसव, हरिहर चतुर्वेदी, घनश्याम सोनी आदि मौजूद रहे। शीतल बिहार न्यास एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक हृदयमोहन जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जैन गुरुवर सेवा समिति द्वारा शीतल धाम परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जैन शीतल बिहार न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष बसंत जैन, मोहन जैन, समिति संस्थापक मनीष सिंघई और पंकज जैन आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य संगठनों के लोगों ने भी पौधारोपण किया।
Published on:
20 Jul 2020 09:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
