
दिल्ली से लौटने पर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पचौरी का स्वागत
विदिशा। समाजसेवा पर लगातार 80 घंटे बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले विकास पचौरी के दिल्ली से लौटने पर सुबह रेलवे स्टेशन पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मालूम हो कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया था।
वहीं पचौरी परिवार में देहदान का संकल्प पत्र भरने वाले 8 सदस्य भी आमंत्रित थे। पचौरी सहित उनके परिवार के सदस्य सुबह जब दिल्ली से लौटे तो रेलवे स्टेशन पर गाजेबाजों के बीच पुष्प मालाओं से सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रपति ने मां को सौ वर्ष से अधिक जीने की शुभकामनाएं दी-पचौरी पचौरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान मां उर्मिला पचौरी को राष्ट्रपति ने सौ वर्ष से अधिक जीने की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो और देश का नाम रोशन करो। पचौरी ने बताया कि राष्ट्रपति ने चर्चा के दौरान समाजसेवा में मेरे कार्य को सराहा।
Published on:
11 Nov 2019 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
