
हलाली डेम से सिंचाई के लिए नहरों में छोड़ा गया पानी
विदिशा. अक्टूबर में हुई बारिश के कारण हलाली बांध से नहरों में छोड़ा जाने वाला पानी और लेट कर दिया गया। किसानों की मांग के बाद बुधवार को सम्राट अशोक सागर परियोजना के हलाली डेम से रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया। इससे पहले डेम क्षेत्र में विधायक राजश्री सिंह ने पूजा की और फिर मुख्य नहर सलूज पर स्विच ऑन कर पानी को नहरों के माध्यम से ंिसंचाई के लिए किसानों की जमीन तक पहुंचाने का काम शुरू किया। इस मौके पर सम्राट अशोक सागर परियोजना के कार्यपालन यंत्री आरके जैन, एसडीओ एके पाराशर पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह, ह्देश बघेल, गोपाल माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी सहित जल संसाधन विभाग का स्टॉफ तथा अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यपालन यंत्री आरके जैन ने बताया कि मुख्य सलूज से रबी सिंचाई वर्ष 2021-22 के लिए पानी छोडऩे का आज शुभारंभ किया गया है। इस वर्ष परियोजना की नहरों से 40 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एक पलेवा और दो पानी दिया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार सभी नहरो में सतह जल प्रवाह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की मांग अनुसार सलूज से 750 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है।
Published on:
10 Nov 2021 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
