2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार के बिना नहीं आहार

ढाई  हजार लोगों को नहीं मिला राशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 20 Jul 2016, 11:25 PM IST

vidisha

vidisha


गंजबासौदा. अब आधारकार्ड बिना कई काम अटक जाते हैं जिसके बाद अब आम से लेकर खास वर्ग तक के लोगों के लिए आधारकार्ड की अहमियत का अंदाजा होने लगा है। शहर के तकरीबन ढाई हजार से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं जिनको इस महीने और पिछले कई का राशन नहीं मिला है।

दरअसल सरकार ने फरमान जारी किया है कि जब तक आधाकार्ड नंबर और समग्र आईडी तहसील व खाद्य विभाग में जमा नहीं होंगे तब तक उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जाएगा। हाल ही में कुछ दिन पहले हुए सर्वे के दौरान सामने आया कि बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं ने दुकानों पर आधाकार्ड जमा नहीं किया है। जिसके चलते ऐसे उपभोक्ताओं को राशन देने से मना कर दिया है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में करीब 11 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें से 2379 उपभोक्ताओं ने अपने आधारकार्ड नंबर जमा नहीं किए हैं जिसके चलते उन्हे राशन देने से मना कर दिया है।

जमा करने पर मिलेगा पूरा राशन
खाद्य विभाग के अधिकारी एसके पांडे ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने कार्ड जमा नहीं किए हैं उन्हे राशन नहीं दिया जा रहा है। वे आधाकार्ड नंबर खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करा सकते हैं या फिर कंट्रोल पर जमा करा देते हैं तो उन्हे राशन मिलना शुरु हो जाएगा। यदि इस महीने राशन नहीं मिला है और वे अगले महीने आधारकार्ड का नंबर देते हंै तो दोनों माह का राशन एकत्रित उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। एसके पांडे ने कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों का भी निरीक्षण कर कार्रवाई की है।