1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं ताे पिएं ये चीज

Weight Loss Tips: मोटापा कम करना या वजन घटाना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल को उसके मुताबिक दुरुस्त रखना और उसे फॉलो करना होता है। जिसमें कसरत, जॉगिंग और डाइट सब शामिल हैं...

2 min read
Google source verification
Drink warm water and vegetable soup to get rid

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं पिएं ये चीज

Weight Loss Tips: मोटापा कम करना या वजन घटाना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल को उसके मुताबिक दुरुस्त रखना और उसे फॉलो करना होता है। जिसमें कसरत, जॉगिंग और डाइट सब शामिल हैं। कमर की चर्बी घटाते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपका आहार कैसा है। आपके खाने में वैसी चीजें ना हो जिससे ज्यादा कैलरी बनती हो क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ेगा। आपका भोजन संतुलित हो और उससे आपके शरीर में वसा की मात्रा ज्यादा नहीं बने, इसका आपको खास ध्यान रखना होगा। ऐसे में कुछ पेय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:-

ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन कम करने के लिए काफी लाभकारी होता है। यह तेजी से वजन घटाने में मददगार होता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आपका खाना तेजी से पचता है। आप सुबह पीने के साथ ग्रीन टी को रात में सोने से पहले भी पी सकते है और यह आपके मोटापे को कम करने में लाभकारी होगा।

गरम या गुनगुना पानी
पानी वजन को संतुलित करने और मोटापा घटाने का बेहतरीन माध्यम है। यह बात कई शोधों में साबित हो चुकी है। इसलिए आप रोजाना सुबह उठने के साथ ही गरम या गुनगुना पानी पीने की आदल डाले। अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाकर पीते है तो आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। इसे रोजाना अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करे।

हरी सब्जियां और उनका सूप
हरी सब्जियां काफी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इन्हें आपको आहार में जरुर शामिल करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके शरीर को पोषण मिलता है बल्कि आपके शरीर में अतिरिक्त वसा की मात्रा निकल जाती है। आप सब्जियों को खाते वक्त बहुत ज्यादा मसाले का इस्तेमाल हर्गिज ना करें। आप ब्रोकली, गोभी, कच्चा पपीता जैसी सब्जियों को उबालकर भी खा सकते है।

साथ ही सब्जियों का सूप भी वजन कम करने में काफी मददगार होता है। जब भी आपको कड़ी भूख नहीं लगी हो तो थोड़ा सलाद खा ले। इससे आपकी भूख भी मिट जाएगी और शरीर में अतिरिक्त चर्बी बनने से बचाव होगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल