
shriya4
तमिल, तेलुगू, मलायलम,
कन्नड़ और कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रिया सरन हिंदी फिल्म "दृश्यम"
में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही है। 32 साल की श्रिया का बॉडी शेप
परफेक्ट है। पांच फुट छह इंच की हाईट के साथ उनका वजन 54 किलो है जिसे बनाए रखने के
लिए वे रोजाना कम से कम एक घंटा वर्कआउट करती हैं। आइए जानते हैं उनकी स्ट्रेंथ के
बारे में-
1. दिमाग को शांत रखने और मांसपेशियों की मजबूती के लिए श्रिया
रोजाना योग करती हैं। हाथों और भुजाओं को शेप में रखने के लिए वे अयंगर व पावर योग
करती हैं।
2. फुल बॉडी वर्कआउट के लिए उन्हें स्वीमिंग और डांस करना पसंद है।
3. रोजाना एक गिलास दूध दिन की शुरूआत एक गिलास संतरे के जूस से करती हैं।
नाश्ते में डोसा, परांठा या ऑमलेट खाती हैं। शाम को स्नैक्स में सलाद लेती हैं।
डिनर में कार्बोहाइड्रेट जैसे चावल, पास्ता आदि से परहेज करती हैं।
4. हड्डियों
की मजबूती के लिए श्रिया रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीती हैं।
डिनर आठ बजे से पहले
श्रिया रात को आठ बजे से पहले डिनर कर लेती हैं और
खाने मे बहुत कम नमक खाती हैं। वे मीठे और आइसक्रीम से परहेज करती हैं। त्वचा की
चमक के लिए वे ढेर सारा पानी पीती हैं। श्रिया को नारियल पानी व ग्रीन-टी पीने का
काफी शौक है।
Published on:
31 Jul 2015 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
