2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में इन तरीकों से कम करें वजन, बर्न करें कैलोरी

विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू काम से हम अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। साथ ही हम अपने वजन को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 23, 2020

लॉकडाउन में इन तरीकों से कम करें वजन, बर्न करें कैलोरी

Reduce weight in these ways, burn calories in lockdown

कोरोना वायरस के संकट के कारण हुए लॉकडाउन के कारण दिनचर्या में हुए बदलाव शारिक गतिविधियां भी सीमित हैं। ऐसे में लोगों को अपना वजन बढ़ने की चिंता सताने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू काम से हम अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। साथ ही हम अपने वजन को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की पोषण विशेषज्ञ डा़ॅ सुनीता सक्सेना ने बताया कि कोरोना संकट से हुई बंदी के कारण हमारी शारीरिक गतिविधियां बहुत सीमित हैं, लेकिन हमें घबराने की जरूरत नहीं है। हम योगा, व्यायाम, अपनी छतों या लन में ही टहलकर, मेडिटेशन कर सकते हैं एक तो इससे तनाव साथ में वजन नियंत्रण में रहेगा।

डॉ. सक्सेना बताती हैं कि इस समय हमें प्रतिदिन 1800 से 1900 कैलोरी की आवश्यकता है क्योंकि हमारी गतिविधियां बहुत अधिक मेहनत वाली नहीं हैं। यदि हम अपनी ऊर्जा की खपत नहीं करेंगे तो हमारा वजन बढ़ना लाजिमी है। इसलिए हमें कुछ न कुछ काम करते रहना चाहिए ताकि हमारी ऊर्जा की खपत हो। आप हांथ से कपड़े धोते हैं और उन्हें तह कर रखते हैं तो आप 1 घंटे में 148 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसी तरह आप हाथों से बर्तन साफ कर 128 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

आप कपड़े प्रेस करते हैं तो आपकी 80 कैलोरी बर्न होती है। घर में झाड़ू लगाने में लगभग 156 कैलोरी, पोछा लगाने में 170 कैलोरी व बिस्तर लगाने में आपकी 70 कैलोरी खर्च होती है। यह रोजमर्रा के काम हैं जो कि देखने में छोटे लगते हैं लेकिन व्यक्ति को स्वस्थ रखने में इनका योगदान होता है। कार धोने में 314, डस्टिंग करने में 166 कैलोरी बर्न होती है।

डॉ. सुनीता का कहना है इन कामों को करने से एक तो आपका समय भी उपयोग होगा, आप व्यस्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह आवश्यक है कि हम अपनी दिनचर्या नियमित करें। ऐसा न हो कि हम घर पर हैं तो न हमारे खाने का समय निश्चित है और न ही सोने व जागने का। हमें सुबह का नाश्ता 8 से साढ़े आठ बजे तक कर लेना चाहिए व रात का खाना सोने से कम से कम 3 घंटे पहले करना चाहिए। 2 मील के बीच कम से से कम 2 से 3 घंटे का अंतर रखना चाहिए। गर्मी का मौसम आ गया है इसलिए पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। नीम्बू पानी व रसीले फलों को अपने भोजन में शामिल करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। भोजन में इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदाथोर्ं को शामिल करें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल