उन्होंने कहा, 'अब मैं मरना चाहता हूं। मेरे सभी नाती पोते स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हैं।' हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि गोथो का नाम दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्ज किया जाएगा या नहीं क्योंकि अभी स्वतंत्र रूप से उनके दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है।