कैरी ने बताया कि उन्हें इसे फोड़ने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि वो देखने में काफी बुरा था जिससे घिन आ रही थी। कैरी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को इससे होने वाली दिक्कतों से बेचैन होते हुए देखा है, इसलिए उन्होंने काफी हिम्मत करके इस काम को अंजाम दिया। कैरी ने बताया कि उनके पिता की पीठ पर ये फोड़ा 25 साल पहले हुआ था, जिसे उस वक्त ही फोड़ दिया गया था। लेकिन वह धीरे-धीरे दोबारा हो गया था। कैरी ने बताया कि इस बार फोड़े को फोड़ने से पहले उनके पिता ने कहा था कि उन्हें इसकी वजह से काफी दर्द हो रहा है। इतना ही नहीं उन्हें सोने में भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। जिसके बाद 24 जून को उन्होंने इसे छुरी की मदद से फोड़ दिया।