
समुद्र के तल में पड़े जहाज में बिखरे सोने-चांदी के सिक्के।
पुष्पेश शर्मा
कोलंबिया के जल क्षेत्र में कैरेबियाई सागर में 300 साल पहले डूबे स्पैनिस जहाज के खजाने को लेकर कई देश अपना हक जता रहे हैं। 1708 में ब्रिटिश आर्मी के हमले में डूबे जहाज सैन जोस पर 20 अरब डॉलर से ज्यादा का खजाना होने का दावा किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर 200 टन सोना, चांदी और पन्ना सहित अन्य कीमती वुस्तुए हैं। खजाने पर हक के दावे ने उस वक्त जोर पकड़ा, जब कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन जोस के मलबे को निकालने के निर्देश जारी किए। अमरीकी कंपनी वुड्स ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन की टीम ने 1981 में सैन जोस या होली ग्रेल को खोजा था। हालांकि कोलंबिया ने 2015 में दावा किया कि उसकी नेवी ने इस जहाज को खोजा है।
क्यों जता रहे हैं अपना-अपना दावा
स्पेन खजाने पर इसलिए हक जता रहा है, क्योंकि उसका ही जहाज था। कोलंबिया सैन जोश को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ रहा है, क्योंकि जहाज उसके जल क्षेत्र में मौजूद है। बोलीविया का कहना है कि उसकी तीन जनजातियों के गुलाम पूर्वजों ने इस खजाने को खदानों से निकाला था। जबकि जहाज को खोजने वाली अमरीकी कंपनी वुड्स इस पर मौजूद खजाने में आधार हिस्सा मांग रही है।
बिखरा पड़ा है सोना, चांदी और पन्ना
कोलंबियाई नौसेना ने जहाज के मलबे का आकलन करने के लिए 3,100 फीट की गहराई तक रोबोट उपकरण भेजे। इसमें देखा गया कि जहाज में सोने के टुकड़े, चांदी, पन्ना, तोपों और पूरी तरह से संरक्षित चीनी मिट्टी के बर्तन बिखरे पड़े हैं। इसमें कुछ लकडिय़ों की वस्तुएं भी थीं, जिनकी कार्बन डेटिंग से पता चला कि ये लकड़ी 300 वर्ष पुरानी है।
Published on:
02 Apr 2024 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
