27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4  साल के बच्चे को मिली उम्रकैद की सजा, हत्या करने का लगा आरोप!

चार के बच्चे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बच्चे पर हत्या करने जैसे कई संगीन आरोप लगे है।  कमाल की बात यह है कि जब मर्डर हुआ था तब बच्चा केवल एक साल का था। इस बच्चे को यह सजा मिस्त्र की एक अदालत ने सुनाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 24 Feb 2016, 12:56 PM IST

चार के बच्चे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बच्चे पर हत्या करने जैसे कई संगीन आरोप लगे है। कमाल की बात यह है कि जब मर्डर हुआ था तब बच्चा केवल एक साल का था। इस बच्चे को यह सजा मिस्त्र की एक अदालत ने सुनाई है।

बच्चे का नाम है अहमद मंसूर करमी। मामले की सुनवाई के दौरान बच्चा कोर्ट में उपस्थित नहीं था। कोर्ट ने उस बच्चे पर मर्डर के चार काउंट्स, हत्या की कोशिश के आठ काउंट्स, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के एक काउंट और पुलिस को धमकाने के एक काउंट पर दोषी ठहराया।

इस बच्चे के साथ साथ इस मामले में 115 अन्य लोगों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बच्चे के वकील का कहना है कि मंसूर का नाम गलती से सजा पाने वालों की लिस्ट में चला गया था, लेकिन कोर्ट में जज के सामने उसका जन्म प्रमाणपत्र पेश नहीं किया गया जिससे यह प्रमाणित किया जा सके कि उसका जन्म 2012 में हुआ था। जब तक जन्म प्रमाण पत्र आया तब तक मामला मिलिटरी कोर्ट में चला गया था और उसे सजा दे दी गई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग