
इस गांव में है चुड़ैलों का बसेरा, इस छोटी सी वजह से यहां जिंदा जला दी जाती हैं महिलाएं
नई दिल्ली। गांवों में चुड़ैलों की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन क्या चुड़ैलों के गांवों के बारे में आपने सुना है? अपनी दादी-नानी से भूत प्रेतों और चुडैलों की कहानियां भी सुनी होंगी। आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। असल में, अफ्रिका में 6 ऐसे गांव हैं जिन्हें चुडैलों का गांव कहा जाता है। जानकारी के अनुसार अंधविश्वास के चलते इन महिलाओं पर इतना अत्याचार किया गया कि वे अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गई। इतना ही नहीं यहां अंधविश्वास के चलते महिलाओं को जिंदा भी जला दिया जाता है। अंधविश्वास के पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है। यदि सांप के काटने पर किसी की मौत नहीं होती तो कई औरतों को चुड़ैल मानकर उन्हें मारा-पीटा जाता है। यही कारण है कि वह अपने घरों को छोड़कर इस गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। चुड़ैलों के गांव के नाम से मशहूर इन गांवों में समाज से बहिष्कृत महिलायें रहती हैं। एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनकी जिंदगी को अपने कैमरे में उतारा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका के घाना में स्थित दो मुख्य गांव है गांबागा और गुशीगू। माना जाता है कि अपने समाज द्वारा बहिष्कृत इन महिलाओं की संख्या करीब 1500 है। घाना में अंधविश्वास के चलते महिलाओं को चुडै़ल घोषित कर दिया जाता है। ऐसी महिलाओं को इतना प्रताडि़त किया जाता है कि यह घर-परिवार छोड़ वहां से चली जाती हैं। कई बार तो इन महिलाओं को जिंदा भी जला दिया जाता है। अंधविश्वास के पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है। अगर यहां सांप के काटने पर कोई नही मरता तो कई औरतों को चुड़ैल मानकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इन महिलाओं पर इतना अत्याचार किया गया कि वे अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गईं। यही कारण है कि वह अपने घरों को छोड़कर इस गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
Published on:
01 Jun 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
