
70 year old woman gives birth to twins
मेडिकल साइंस में समय-समय पर चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार युगांडा में देखने को मिला। युगांडा में रहने वाली एक 70 साल की महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह मामला युगांडा की राजधानी कंपाला का है जहाँ सफीना नामुकवेया नाम की 70 साल की बुज़ुर्ग महिला ने जुड़वां बेटी और बेटे को जन्म दिया है। इसे एक चमत्कार बताया जा रहा है। खुद सफीना भी इसे चमत्कार बता रही है।
इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन प्रोसेस की मदद से दिया जन्म
महिला अस्पताल इंटरनेशनल एंड फर्टिलिटी सेंटर में सफीना ने अपने दोनों जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सिज़ेरियन ऑपरेशन के तहत सफीना ने जुड़वां बेटी और बेटे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार सफीना ने इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन प्रोसेस की मदद से अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके लिए एक डोनर के अंडे और सफीना के साथी के शुक्राणु का इस्तेमाल किया गया।
दोनों बच्चे हैं स्वस्थ
सफीना के जुड़वां बच्चों का जन्म समय से पहले 31वें हफ्ते में हुआ है। उन्हें इनक्यूबेटर में रखा गया है, पर दोनों स्वस्थ हैं।
बच्चों को जन्म देने वाली सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक बनी सफीना
जुड़वां बच्चों को जन्म देने के साथ ही सफीना बच्चों को जन्म देने वाली सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक बन गई है। अस्पताल ने भी सफीना को स्वस्थ बच्चों के जन्म पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- सांप से छेड़खानी पड़ी शख्स को भारी, देखें वायरल वीडियो
Published on:
04 Dec 2023 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
