3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

89 साल की यह महिला घंटों बिताती है इस चीज के साथ अपना वक्त, बेटे की गैरमौजूदगी में सूझी यह तरकीब

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे जो आजकल के युवा या किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Aug 03, 2018

लतिका चक्रवर्ती

89 साल की यह महिला घंटों बिताती है इस चीज के साथ अपना वक्त, बेटे की गैरमौजूदगी में सूझी यह तरकीब

नई दिल्ली। हमने अपने बुजुर्गों को अकसर ऐसा कहते देखा या सुना है कि किसी भी काम को करने की कोई उम्र नहीं होती, जब जागो तभी सवेरा इत्यादि।

कहा जाता है कि अगर आपके अंदर किसी काम को करने का जज्बा है तो उम्र कभी भी आड़े नहीं आती है। समय-समय पर हमें अपने आसपास या दुनिया में इस तरह के कई लोग भी देखने को मिलते हैं जिन्होंने उम्र की परवाह किए बिना बड़े से बड़े कामों को अंजाम दिया है।

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे जो आजकल के युवा या किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं है।

इस शख्स का नाम है लतिका चक्रवर्ती जो 89 साल की हैं। इस उम्र में भी लतिका अपना ऑनलाइन बिजनेस चला रही हैं। लतिका हैंड बैग्स का बिजनेस करती हैं। उनके द्वारा बनाए गए हैंड बैग्स दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।

पुरानी चीजों से नए वस्तुओं का निर्माण करना लतिका को हमेशा से ही पसंद था। अब उन्हें नए डिजाइन्स के बैग्स बनाना काफी अच्छा लगता है।

अपने दिन का अधिकतर समय वह अपने 64 साल के सिलाई मशीन के साथ ही बिताती हैं और आकर्षक बैग और पोटलियों का निर्माण करती हैं।

आपको बता दें कि लतिका के पति का नाम कृष्णा लाल चक्रवर्ती है। वह सर्वे आॅफ इंडिया में सर्वेक्षक के पद पर कार्यरत थे। पति के निधन के बाद लतिका अपने बेटे कैप्टन राज चक्रवर्ती के साथ रहने लगी।

कैप्टन राज चक्रवर्ती नौसेना में होने की वजह से उन्हें अकसर भारत के विभिन्न शहरों में घूमना पड़ता था इस वजह से लतिका ने अपने खाली समय के सदुपयोग का सोचा और फिर इस बिजनेस की शुरूआत की। आज वह अपने इस काम में सफल हैं क्योंकि वाकई में उन्होंने अपने डिजाइन और क्रिएटिविटी से लोगों के दिलों को जीत लिया है।

Story Loader