4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां सरस्वती की भक्ति में लीन हुए मोर, परिकमा करते हुए वीडियो वायरल

Mesmerizing video : श्री पीठा निलय आश्रम का है ये अद्भुत नजारा इस खूबसूरत वीडियो को इतिश्री नामक यूजर ने शेयर किया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Jan 08, 2021

maasaraswati1.jpg

Mesmerizing video

नई दिल्ली। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अक्सर आपने इंसानों को मंदिर की परिक्रमा करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी पक्षी या जानवर को ऐसा करते हुए देखा है। मगर ऐसा अद्भुत नजारा जर्मनी में देखने को मिला। जहां मोर का एक झुंड मां सरस्वती की मूर्ति की परिक्रमा करता नजर आया। इस विहंगम दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया। इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Itishree001 ने पोस्ट किया है।

वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा, ‘बेहद ही सुंदर और मनमोहक दृश्य. सनातन की शक्ति. मोर माता सरस्वती की परिक्रमा करते हुए।’ बताया जा रहा है कि ये वीडियो जर्मनी के श्री पीठा निलय आश्रम का है, जहां ये खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। वैसे तो मोर भगवान कार्तिकेय की सवारी है, लेकिन इस तरह मां सरस्वती के आस—पास उनके चक्कर काटता देख वाकई हैरान करने वाला है।

वायरल वीडियो में तीन मोर लगातार मूर्ति की परिक्रमा करते नजर आते हैं। जबकि दूसरे मोर आस—पास टहलते दिखते हैं। पक्षियों की आस्था और भक्ति लोगों को खूब भा रही है। तभी सोशल मीडिया पार ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को अब तक 82 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि वीडियो को 2700 से ज्यादा री-ट्वीट्स किए गए हैं।

Story Loader