16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार के इस शख्स को लोग मानते हैं महादेव का अवतार, जानें क्या है वजह

सकलदेव 24 सालों से नहीं नहा रहे हैं। इस वजह से सकलदेव के सिर पर घनी जटाएं बन गई हैं। इस लूक को देखते हुए लोग उन्हें महादेव का अवतार मानते हैं

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

May 21, 2018

Lord Shiva

बिहार के इस शख्स को लोग मानते हैं महादेव का अवतार, जानें क्या है वजह

दुनिया में तरह-तरह के लोग पाए जाते हैं। हर इंसान को किसी न किसी चीज का शौक होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक के चलते मशहूर है। उनके शौक को देखते हुए लोग उन्हें भगवान का अवतार भी मानने लगे हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं सकलदेव के बारे में जो कि बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं। 56 वर्षीय सकलदेव को अपने सिर पर जटा रखने का शौक है।अपने इसी शौक के चलते सकलदेव पिछले 24 सालों से नहीं नहा रहे हैं। इतने सालों से न नहाने के कारण सकलदेव के सिर पर घनी जटाएं बन गई हैं। आज उनके बालों की हाइट 5 फीट 3 इंच है।

उनके इस यूनिक लूक को देखते हुए लोग उन्हें महादेव का अवतार मानते हैं और महात्मा के नाम से बुलाते हैं। इसी वजह से गांव में जब भी किसी को कोई परेशानी होती है या किसी को कोई बीमारी होती है तो लोग सकलदेव के पास सलाह लेने के लिए पहुंच जाते हैं।

सकलदेव की दिनचर्या बिल्कुल एक सामान्य इंसान के तरह ही है सिर्फ बाकी लोगों की तरह उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से नहाने की क्रिया को डिलीट कर दिया है।

सकलदेव से जब उनके इस अजीबोगरीब शौक के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि जब वो 22 साल के थे तब किसी वजह से वो अपने बाल नहीं कटवा नहीं पाए थे। इस वजह से उनके सिर पर जटाएं आने लगी थी।

सिर पर जटाओं को देखते हुए लोग उन्हें शिवजी का अवतार मानने लगे थे। लोगों का उनके प्रति श्रद्धा को देखते हुए सकलदेव ने न नहाने की ठानी।

हालांकि शुरूआती दिनों में उन्होंने नहाने का प्रयास किया था लेकिन स्नान के पश्चात उन्हें अपने बालों को सुखाने में काफी परेशानी महसूस होती थी जिस वजह से उन्होंने नहाना ही बंद कर दिया।

सकलदेव के बारे में एक और रोचक तथ्य ये है कि उन्हें टेक्नोलॉजी का बेहद शौक है। इन्टरनेट सर्फिंग और लोगों से चैटिंग करना उन्हें बेहद पसंद है। भले ही वो पुराने जमाने के हैं लेकिन जमाने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना उन्हें बखूबी आता है।