3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के सामने नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी संग कर डाला ऐसा काम, सबकी बोलती हुई बंद

प्रेमी को इस हालत में देखकर प्रेमिका से रहा नहीं गया तो उसने सुहाग की सारी निशानों को मिटाकर प्रेमी के साथ चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 25 May 2018, 9:00 AM IST

wife and husband

पति के सामने नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी संग कर डाला ऐसा काम, सबकी बोलती हुई बंद

सही कहा जाता है कि इंसान जब प्यार में होता है तो उसे किसी भी चीज की सुध नहीं होती है। प्यार में पड़े इंसान को सही-गलत, अच्छाई या बुराई की कोई पहचान नहीं होती है। इंसान को अपने घर-परिवार की फिक्र भी नहीं होती क्योंकि उसका सारा ध्यान अपने साथी पर ही केन्द्रित रहता है।

आज एक ऐसी ही महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने अपने प्यार के चलते कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।

बता दें पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली पूजा दास, मान्तू दास से प्रेम करती थी। पूजा के घरवालों को मान्तू से उसका रिश्ता मंजूर नहीं था जिसके चलते पिछले शनिवार को उसकी शादी हेमंत नाम के एक लड़के से करा दी गई। खेती का काम करने वाले हेमंत से हुई पूजा की शादी से भले ही सब खुश थे। लेकिन मान्तू को ये बात रास नहीं आई। इस गम को वो सह नहीं पाया और गुरूवार को अपने ही घर में मान्तू ने जहर खा लिया।

खबर मिलते ही लोगों ने मान्तू को तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उससे रहा नहीं गया। अपने पति हेमंत को साथ लेकर पूजा अस्पताल को रवाना हो गई। अस्पताल में मान्तू को बुरी हालत में देखकर पूजा खूद को रोक नहीं पाई और अपने पति के सामने फूट-फूटकर रोने लगी।

पूजा ने डॉक्टर, नर्स और वहां उपस्थित बाकी सभी लोगों के सामने अपने पति से अपने प्यार के बारे में सबकुछ कह डाला। उसने कहा कि मान्तू और वो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते हैं। पूजा की बात सुनकर न केवल उसका पति हैरान था बल्कि मौके पर उपस्थित सभी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।

बात सिर्फ यही तक नहीं रही, पति को सारी बात बताने के बाद उसने शादी में पहनाई गई चूड़ियों (शांखा,पौला) को अपने हाथ से निकालकर अपने पति के हाथ में पकड़ा दिया। इधर,मान्तू की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे कोलकाता के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

मान्तू को जाते देख पूजा अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ कोलकाता रवाना हो गई। पूजा का पति अपनी आंखों के सामने इतना कुछ होता देख हक्का-बक्का रह गया। हेमंत इतना हैरान था कि वो कुछ बोल भी न सका।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब