5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृत मुर्गियों के मीट काण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ढाली चिकन सेन्टर मालिक को सीमा से सटे हासनाबाद से दबोचा

2 min read
Google source verification
Kolkata West Bengal

मृत मुर्गियों के मीट काण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता

मृत मुर्गियों के मीट के मुख्य आरोपी और ढाली चिकन सेन्टर के मालिक कौसर अली ढाली को एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने बुधवार रात उत्तर २४ परगना जिले के हासनाबाद के मोहनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पिछले कई दिनों से वह भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपा था। मोबाइल फोन का टॉवर लोकेट कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। गुरुवार को उसे उत्तर २४ परगना जिले की बारासात अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उससे पूछताछ की रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस गोरखधंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग संलिप्त है। कौसर पर भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा- 272/273 और फूड सेफ्टी एक्ट की धारा-51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--

मृत मुर्गियों का मीट करता था आपूर्ति

गत २७ अप्रेल को एयरपोर्ट के ढाई नम्बर गेट के पास ढाली चिकन सेन्टर के एक कर्मचारी को मृत मुर्गियों के मीट के साथ पकड़ा गया था। उसके बाद कौसर के इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ था। उसके पोल्ट्री फार्म में छापेमारी के दौरान फ्रीजर से सड़ा मीट भी बरामद हुआ था। जांच में सामने आया है कि कौसर कोलकाता एवं उत्तर २४ परगना जिले के विभिन्न होटल/रेस्तरां में मृत मुर्गियों का मीट आपूर्ति करता था। इस गोरखधंधे से कौसर ने करोड़ों रुपए कमाए हैं।
---

था बांग्लादेश भागने की फिराक में

पुलिस सूत्रों के अनुसार कौसर बांग्लादेश भागने की फिराक में था। बांग्लादेश जाने के लिए वह कुछ लोगों के सम्पर्क में था, तभी विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को भनक लग गई। कौसर के मोबाइल फोन का टॉवर लोकेट कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
---

कौसर का भाई भी है गिरफ्तार
मामले में यह नौवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने कौसर के भाई नसीरु²ीन ढाली और उसके सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को मृत मुर्गियों के मीट के इस कारोबार में कौसर के साथ कुछ और लोगों के शामिल होने के अनुमान है। एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बाताया कि इस बारे में कौसर से पूछताछ की जा रही है। मामले में और गिरफ्तारी संभव है।