17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह शहर 70 सालों से चूहों से मुक्त है यह शहर

अगले साल यह क्षेत्र 70 साल से रैट-फ्री क्षेत्र होने का जश्न मनाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Oct 29, 2019

यह शहर 70 सालों से चूहों से मुक्त है यह शहर

यह शहर 70 सालों से चूहों से मुक्त है यह शहर

कनाडा के अल्बर्टा शहर में बीते 70 सालों से चूहे नहीं है। यह शहर पूरी तरह से रैट-फ्री शहर है। 68 वर्षीय रैट पैट्रोलिंग ऑफिसर फिल मैरिल बताते हैं कि ऐसा जीरो टॉलरेंस नीति रैट कंट्रोल प्रोग्राम के कारण संभव हो पाया। टीम बमें शॉटगन लिए कर्मचारी होते हैं। ये दक्षिणी अमरीका के सीमावर्ती सस्काशिवान शहर की सीमाओं से अल्बर्टा में चूहों की घुसपैठ को नाकाम करने का करते हैं। अगले साल यह क्षेत्र 70 साल से रैट-फ्री क्षेत्र होने का जश्न मनाएगा। फिल बताते हैं कि भूरे रंग के चूहे फसलों और घरों के लिए तबाही का कारण है। यह बहुत तेजी से अपनी आबादी बए़ाते हैं और कुतरी जाने वाली हर चीज को काट देते हैं। यही नहीं इनसे 35 तरह के संक्रमण वाली बीमारियां भी फैलती हैं। ये प्रजाति 18वीं सदी में इस क्षेत्र में समुद्री जहाजों के जरिए आई थी। 1950 तक अल्बर्टा शहर इनसे भयभीत नहीं थे। सीमावर्ती सस्काशिवान शहर के बॉर्डर पर इनकी पूरी कॉलोनी का पता चलने के बाद इन्हें खत्म कर दिया। लेकिन कुछ ही दिनों में ये फिर वापस आ गए। तब शहर के लोगों ने इनके लिए पैट्रोलिंग टीम बनाकर जड़ से खत्म करने की योजना बनाई गई।