11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पहले भगवान ने मारा अब लोग नोंचने को है तैयार, इनकी बदहाल जिंदगी को देखकर रो पड़ेंगे

जन्म से ही इस मुसीबत को झेल रहे इन लोगों के साथ एक ऐसा घिनौंना काम किया जाता है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Jun 25, 2018

Albino

पहले भगवान ने मारा अब लोग नोंचने को है तैयार, इनकी बदहाल जिंदगी को देखकर रो पड़ेंगे

नई दिल्ली। अल्बिनो (albinism) एक जन्मजात बीमारी है जिसमें इंसान की त्वचा का रंग हल्का हो जाता है। बता दें कि हमारे शरीर में मेलेनिन नामक एक तत्व पाया जाता है। मेलेनिन के आधार पर ही त्वचा के रंग का निर्धारण किया जाता है। अल्बिनो उस अवस्था में होता है जब शरीर में मेलेनिन का निर्माण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता है। इससे कभी-कभी मात्र इंसान की आंखे प्रभावित होती है तो कभी पूरा का पूरा शरीर इसकी इससे ग्रस्त हो जाता है।

हम अल्बिनो के बारे में आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि जन्म से ही इस मुसीबत को झेल रहे इन लोगों के साथ एक ऐसा घिनौंना काम किया जाता है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा केवल अंधविश्वास के चलते किया जाता है।

यहां हम अफ्रीका की बात कर रहे हैं। यहां अल्बिनो से पीड़ित लोगों को मार दिया जाता है। इसके बाद उनके बॉडी पार्टस को बेच दिया जाता है। यहां लोगों का ऐसा कहना है कि अल्बिनो से पीड़ित लोगों के शरीर में कुछ ऐसे चमत्कारिक तत्व होते हैं जिससे कई सारी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। यही वजह है कि यहां अल्बीनो से पीड़ितों को किडनैप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है।

इसके अलावा कभी-कभी इन बॉडी पार्टस को ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है जिसका इस्तेमाल जादू-टोना के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनके अंगों को पास रखने से किस्मत अच्छी होती है, प्यार मिलता है और पैसे की कमी से भी छुटकारा मिलता है।

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि पूर्वी अफ्रीका में अल्बीनो समुदाय लोगों को किडनैप कर, उन्हें मार दिया जाता है। इस रिपोर्ट के बाद स्थानीय सरकार ने इस समुदाय के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ठोस कदम उठाएं। इसमें इन्हें एक खास सुरक्षित जगह पर आर्मी की सुरक्षा घेरे में रखा गया। इसके साथ ही सेना को आदेश दिया गया कि इन पर हमला करने वाले व्यक्ति को गोली मार दिया जाए।