15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: इस शख्स के सीने में दिखता है भारत 

भारत में रहने वाले लोगों को दिल में देशभक्ति की भावना बसती है, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसके सीने पर भारत बसता और दिखाई भी देता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 10, 2015

भारत में रहने वाले लोगों को दिल में देशभक्ति की भावना बसती है, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसके सीने पर भारत बसता और दिखाई भी देता है। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

ये शख्स हैं यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले 25 साल के अमित सिंघल। दरअसल उनके सीने पर भारत का नक्शा बना हुआ है। ये आकृति जन्मजात है। इसके लिए कुछ समय पहले उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स से नवाजा गया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि उनके शरीर पर पाकिस्तान और श्रीलंका का मैप भी बना हुआ है।

जन्म के समय से ही अमित के सीने पर एक आकृति बनी हुई थी। धीरे-धीरे अमित बड़ा होने लगा और इसके साथ आकृति भी बड़ी होने लगी। अमित ने जब इस फिगर को गौर से देखा तब उन्हें पता चला की ये कोई साधारण निशान नहीं बल्कि आजाद भारत का मैप है। अमित इस निशान के होने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।