17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में लड़कियों के लिए ढूंढ़ा जाता है योग्य वर, अपनी जिम्मेदारी पर करवाता है कन्याओं के हाथ पीले

यह है एक अनोखा स्कूल लड़कियों की शिक्षा पर दिया जाता है जोर योग्य वर ढूंढ़कर कराई जाती है उनकी शादी

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 20, 2019

Andh kanya prakash gruh Ahmedabad

पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में लड़कियों के लिए ढूंढ़ा जाता है योग्य वर, अपनी जिम्मेदारी पर करवाता है कन्याओं के हाथ पीले

नई दिल्ली। लड़कियां आजकल हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रही हैं। जिंदगी में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें स्कूल भेजा जाने लगा है ताकि पढ़-लिखकर वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

दुनिया में ऐसे कई स्कूल हैं जहां बच्चों के बेहतर शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाता है, लेकिन आज हम जिस स्कूल की बात करने जा रहे हैं वह न केवल बच्चियों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान देता है बल्कि उनकी शादी की जिम्मेदारी भी उठाता है।

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित यह स्कूल वाकई में बेहद अनोखा है जहां लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी शादी का ख्याल भी रखा जाता है।

'अंध कन्या प्रकाश गृह' नामक इस आवासीय विद्यालय में शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़कियों को शिक्षा दी जाती है। उन्हें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।

हथकरघा प्रोडक्ट्स बनाने में भी इन लड़कियों को महारथ हासिल है। यहां की बच्चियां दीवाली के समय दिए, साज सज्जा के सामान, चिक्की इत्यादि बनाती हैं जिन्हें बाजार में खूब पसंद किया जाता है। लड़कियों की शादी लायक उम्र हो जाने पर योग्य वर ढूंढकर उनकी शादी करा दी जाती है।

साल 1954 में 'नीलकांत राय छत्रपति' द्वारा इस स्कूल की शुरूआत की गई थी। 10 हजार रुपये फंड के साथ स्थापित किए गए इस स्कूल की बात आज कुछ और ही है।

वर्तमान समय में 'अंध कन्या प्रकाश गृह' नामक एक गैर सरकारी संगठन के ऊपर इसकी जिम्मेदारी है।