scriptयहां मिली 2000 साल पुरानी रहस्यमयी ममी, सोने की है उसकी जीभ, जानें वजह | archaeologists have unearthed a gold tongued mummy from egypts | Patrika News
अजब गजब

यहां मिली 2000 साल पुरानी रहस्यमयी ममी, सोने की है उसकी जीभ, जानें वजह

पुरातत्वविदों ने एक ऐसी ममी खोजी है जिसकी जीभ सोने की है। इस अनोखी ममी को देखकर सभी हैरान रह गए।

Feb 03, 2021 / 05:03 pm

Shaitan Prajapat

mummy

mummy

नई दिल्ली। मिस्त्र की सभ्यता एक बहुत ही पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिरामिड और ममी देखने के लिए जाते हैं। मिस्त्र में आज भी 300 ईशा पूर्व की खोज देखने को मिलती है। हाल ही में पुरातत्वविदों ने एक ऐसी ममी खोजी है जिसकी जीभ सोने की है। इस अनोखी ममी को देखकर सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर सोने की जीभ वाली ममी को लेकर अजीबोगरीब कहानियां चल रही है। पुरातत्वविदों ने सोने की जीभ वाली ममी को मिस्त्र के तापोसिरिज मैग्ना से तलाशा है।


यह भी पढ़े :— ये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, 23 कैरेट गोल्ड के साथ केसर युक्त, जानिए कीमत

200 साल पुरानी ममी
रिपोर्ट के अनुसार, तापोसिरिस मैग्ना में एक ममी पुरातत्वविदों को मिली। इस नई ममी की जीभ सोने की थी। बताया जा रहा है कि यह करीब 2000 साल पुरानी है। इजिप्शियन एंटीक्वीटीस मिनिस्ट्री के मुताबिक तापोसिरिस मैग्ना में करीब 16 कब्रों का पता लगाया गया है। जिस पर मिस्र और डॉमिनिकन रिपब्लिक की यूनिवर्सिटी ऑफ सांटो डोमिंगो के पुरातत्वविद मिलकर काम कर रहे हैं। इजिप्शियन एंटीक्वीटीस मिनिस्ट्री ने हाल ही में जारी बयान में कहा गया है कि उस समय ऐसी मान्यता रही होगी कि मरने वाला प्रभु से बातें करेगा। इसलिए सोने की जीभ के साथ दफनाया गया।

यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

 

मृत्यु के बाद देवता से करते है बात
पुरातत्वविदों के मुताबिक ममी के ऊपरी हिस्से में सोने की चीभ है। प्राचीन परंपराओं के मुताबिक जब किसी शख्स की मृत्यु होती है तो वे गॉड ऑफ द अंडरवर्ल्ड यानी पाताल के देवता ओसिरिस से मिलते हैं। इस दौरान ममी सोने वाली जिभा से देवता से बात करती है। इस ममी की सोने की जीभ को लेकर मन में कई सवाल है लेकिन इसका अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। हालांकि, सोने की जीभ वाली ममी के पीछे का साइंटिफिक कारण सामने नहीं आया। यह जीभ सोने की ही क्यों बनाई गई। इसका कारण भी नहीं पता है।

Home / Ajab Gajab / यहां मिली 2000 साल पुरानी रहस्यमयी ममी, सोने की है उसकी जीभ, जानें वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो