
As soon as you clap in this mysterious pool water begins to rise
नई दिल्ली: आप अपने जीवन में कई जगह गए होंगे। जहां आपने कई खूबसूरत नजारे देखें होंगे। जैसे कोई किला, कोई प्राचीन मंदिर या फिर जलकुंड ( kund )। बात अगर जलकुंड की करें तो दुनिया में कई ऐसे जलकुंड हैं जिनके रहस्य लोगों को हैरान करते हैं। हम आपको भारत के एक ऐसे ही जलकुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का रहस्य और अनसुलझे राज आपको हैरान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस जलकुंड के बारे में।
दरअसल, जिस रहस्यमय कुंड की हम बात कर रहे हैं वो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसे दलाही कुंड ( dalahi kund ) के नाम से भी जाना जाता है। ये कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि कि अगर कोई कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी ऊपर उठने लगता है। देखने में ये नजारा बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का आज तक पता भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
इस कुंड का एक और रहस्य है। दरअसल, इसके बारे में कहा जाता है कि यहां गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है जो कि एक रहस्य बना हुआ है। वहीं लोगों की इस कुंड को लेकर ये भी मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए यहां लोग दूर-दूर से नहाने के लिए आते हैं। वहीं भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है।
Published on:
04 Jan 2020 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
