नई दिल्ली: पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच एक मुस्लिम देश अजरबैजान है। अजरबैजान एक मुस्लिम कंट्री है, जहां पर 95 प्रतिशत आबादी सिर्फ मुसलमानों की है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि यहां सुराखानी में मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर है, जिसमें पिछले कई सालों से पवित्र अग्नि लगातार जल रही है। हालांकि, अब एेसा बताया जाता है कि यहां न तो श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती है और न ही जयकारे गूंजते हैं।